मोकामा :- दो महिला पुलिस पदाधिकारी ने सम्हाल रखा है सुरक्षा की कमान!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र मोकामा प्रखंड में दो महिला पुलिस पदाधिकारियों ने सुरक्षा की कमान सम्हाल रखा है, मोकामा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश्वर कुमार राय के निर्देश पर मोकामा थाना में तैनात सहायक थानाध्यक्ष बबिता कुमारी प्रतिदिन सघन वाहन चेकिंग कर रही हैँ,
सब इंस्पेक्टर बबिता कुमारी थाना क्षेत्र में दिन हो या रात, कहीं भी कभी भी चेकिंग अभियान शुरू कर देती हैँ!
वहीं हाथीदह थानाध्यक्ष निधि कुमारी द्वारा थानाक्षेत्र में लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाने के साथ ही फ्लैग मार्च कर निष्पक्ष व भयमुक्त मतदान का संदेश दिया जा रहा है! हथिदह की सीमा बेगूसराय जिले से लगती है, ऐसे में निधि कुमारी पर सुरक्षा का विशेष दायित्व भी है, जिसे वे बखूबी निभाती नजर आ रही हैँ!
दोनों महिला पुलिस पदाधिकारियों में एक बात कॉमन है, ये दोनों चेकिंग अभियान के दौरान कभी नरम तो कभी गरम होती नजर आती हैँ, आधिकतर कार को चेक किया जाता है, और बाइक चालकों को ट्रैफिक रूल्स उल्लंघन ना करने की हिदायत देकर छोड़ा जाता है, यही कारण है की दोनों महिला पदाधिकारियों के कार्यशैली की लोगों में काफ़ी चर्चा है!

बाइट : राजेंद्र प्रसाद वर्मा, ASHO, हाथीदह

Join us on:

Leave a Comment