दो दिवसीय दौड़े पर आ रहे प्रधानमंत्री तख़्त श्री हरिमंदिर साहिब में भी टेकेंगे मत्था!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

बिहार
पटना

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौड़े पर बिहार आ रहे हैं प्रधानमंत्री बिहार में 12 और 13 में को अलग-अलग राजनीतिक व धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे इस बीच वह विश्व में सिख धर्म के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की जन्मस्थली तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में भी मत्था टेकेंगे। इसकी जानकारी देते हुए तख्त श्री हरमंदिर जी प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही ने बताया कि आजाद भारत के इतिहास में यह पहला मौका होगा जब भारत का कोई प्रधानमंत्री तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब में मत्था टेकेंगे। कार्यक्रम की रूपरेखा की चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि 13 मई को सुबह 9:00 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र पटना साहिब गुरुद्वारा आएंगे और उनका कार्यक्रम 20 मिनट का होगा और 9:20 में प्रधानमंत्री गुरुद्वारा का कार्यक्रम समाप्त हो जाएगा

जगजोत सिंह सोही,
अध्यक्ष प्रबंधक कमेटी,
तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब।

Join us on:

Leave a Comment