रिपोर्ट- प्रशांत कुमार!
बेगूसराय में गरजे नितिन गडकरी
बेगूसराय लोक सभा के मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के बागडोभ गांव में भारत सरकार के मंत्री नितिन गडकरी ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के लिए चुनावी सभा को संबोधित किया। नितिन गडकरी हेलीकॉप्टर से बागडोभ गांव पहुंचे जहां स्कूल में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और भाजपा नेताओं ने नितिन गडकरी का स्वागत किया। इस दौरान चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी ने कई बड़े वादे करते हुए कई घोषणा भी की है। नितिन गडकरी ने कहा कि देश में पैसे की कमी नहीं है इस देश में ईमानदारी से देश के लिए काम करने वालों की कमी है मैं हजारों लाखों करोड़ों का काम किया हूं लेकिन किसी माई के लाल में दम नहीं है कि नितिन गडकरी पर आरोप लगा है कि टेंडर में कुछ गड़बड़ी हुई है मैं देश के लिए काम करता हूं अगर कोई आरोप लगा देगा तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। इसके साथ ही मटिहानी शाम्हो गंगा नदी पर पुल की घोषणा करते हुए कहा कि गिरिराज सिंह ने मांग की थी इसलिए 4400 करोड़ की लागत से मटिहानी शाम्हो गंगा नदी पर पुल बनाया जाएगा और इन्हें आप जिताइए चुनाव के बाद एक माह के अंदर पूरी प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जब गिरिराज सिंह ने पुल की मांग की थी तो मैंने कहा था कि क्या जरूरत है तो गिरिराज सिंह ने कहा कि यह मैं मांग रहा हूं इसलिए जरूरी है इसलिए यह पुल बनना जरूरी है इसके साथ ही बेगूसराय में फ्लाईओवर बन रहा है उसका विस्तार 200 करोड़ की लागत से जेल गेट तक किया जाएगा। नितिन गडकरी ने कहा कि आपने गिरिराज सिंह को पिछली बार जितना मतों से जीताये थे उससे अधिक करने से जीतये ताकि यह बेगूसराय नहीं बिहार की तस्वीर बदलने वाले हैं और मोदी के साथ मिलकर काम करेंगे। आपका आशीर्वाद मिलता रहेगा तो गिरिराज सिंह आगे भी मोदी के साथ मिलकर तरक्की के लिए काम करेंगे उनको जिताइए लोकसभा में भेजिए फिर से मोदी जी के नेतृत्व में काम करने का मौका दीजिए वह बेगूसराय नहीं बिहार की तस्वीर बदलने का काम करेंगे। एक तरफ मोदी की गारंटी है दूसरी तरफ नीतीश की गारंटी है तीसरी तरफ हमारे डिपार्टमेंट की गारंटी है इसलिए आप गिरिराज सिंह को जिताइए।
बाइट- नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री भारत सरकार




