रिपोर्ट- प्रमोद कुमार!
सिवान महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र से महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी आकाश सिंह ने राजद के विधान पार्षद विनोद जायसवाल के साथ महाराजगंज शहर में भ्रमण किया । इस मौके पर स्थानीय राजद नेता राजकिशोर गुप्ता के निवास स्थान पर मीडिया से बात करते हुए आकाश कुमार सिंह ने कहा की महाराजगंज में विकास की गंगा बहाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पूर्व से जो लोग यहां रहे हैं उन्होंने विकास का कोई काम नहीं किया। यह आपस में दिखाने के लिए लड़ते थे और यह साबित करना चाहते थे कि यह गढ़ है और वह गढ़ है। मैं यहां समाज के सभी लोगो से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करने आया हूं। इस मौके पर विधान पार्षद विनोद जायसवाल ने कहा कि भाजपा ने इस चुनाव में वैश्य समाज को अपेक्षित रखने का काम किया है ।उन्होंने कहा की शिवहर एवं सीतामढ़ी में वैश्य समाज के सांसदों को हटा दिया गया। वहीं पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद को भी उनके पद से हटा दिया गया। उन्होंने समाज के लोगों से महागठबंधन के प्रत्याशी को अपना आशीर्वाद एवं मत देने की अपील की




