पहली सोमवारी को शिवालयो में जुटा भक्तों की भीड़ !

SHARE:

दरभंगा से धर्मेंद्र पांडे की रिपोर्ट

कोरोना के कारण पूरे देश के मंदिर में पट बंद है लेकिन सावन के कारण बाबा पर जल अभिषेक करने कई भक्त मंदिर पहुच रहे है । जहां मंदिर प्रशासन के द्वारा मंदिर का मुख्य पट बंद कर दिया गया है लेकिन मंदिर प्रशासन के द्वारा अरघा लगाकर भक्तों को जल अभिषेक से कराया जा रहा है।

सावन के पहली सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। शिव भक्ति से ओतप्रोत कन्याओं, महिलाओं सहित तमाम लोगों ने कतारें लगाकर भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक कर पूजा अर्चना कर उन्हें प्रसन्न करने की कोशिश करते हुए सुख समृद्धि की कामना कर रहे है । इस अवसर पर भक्तो ने धतूरा, बेलपत्र, भांग, दूध, फल-फूल सहित शिव को प्रिय अन्य वस्तुएं लेकर पहुंचे शिव भक्तों मंदिर में पूजा कर रहे है।

दरभंगा के लहेरियासराय स्थित कन्हैया मिश्र पोखर के मुहाने पर अवस्थित बाबा धर्मेश्वर नाथ महादेव मंदिर में सावन माह में भक्तो ने पहली सोमवारी को भीड़ लगी रहती है। सावन में भोलेनाथ के शिवलिंग पर जलाभिषेक करने का एक अलग ही महत्व है।

वही भक्तों की माने तो महादेव का पूजा में विशेषकर पहली सोमवारी को पूजा करने से सभी मनोकामना पूरी होती है। हमलोग दूध, फल-फूल, धतूरा, बेलपत्र और जल से पूजा करते है और हमारी मनोकामना पूरी होने के साथ ही हमलोगो का कास्ट दूर हो जाता है।

Join us on:

Leave a Comment