भूतपूर्व सैनिक के घर में एक दर्जन से अधिक की संख्या में आए थे अपराधी!

SHARE:

रिपोर्ट- अभिषेक कुमार!

भूतपूर्व सैनिक के घर में हुई डकैती ,एक दर्जन से अधिक की संख्या में आए थे अपराधी, खिड़की उखाड़कर घर में घुसकर किया डकैती

बिहार के गया शहर के मोफसिल थाना क्षेत्र के रामबाग स्थित भूतपूर्व सैनिक संजय सिंह के घर में बीती रात्रि को एक दर्जन से अधिक रहे अपराधियों ने घर में घुसकर डकैती की घटना को अंजाम दिया है। घटना की सूचना पर वजीरगंज एसडीपीओ सुनील कुमार पांडेय एवं मोफसिल थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है। इस संबंध में भूतपूर्व सैनिक के पुत्र सागर कुमार ने बताया कि रात्रि को लगभग 3 बजे घर के खिड़की के ग्रिल उखाड़ कर घर में प्रवेश कर चाकू दिखाकर अपने कब्जे में लेकर घर में रहे लोगों को एक रूम में बंद कर दिया और सोने चांदी के जेवरात लेकर चले गए।सागर कुमार ने बताया कि उनकी माता जो सोने का कान में पहने हुए थे उसको भी डकैतों ने खोलवा लिया ।सोने चांदी का जेवरात का कुल मूल्य लगभग 5 लाख बताया जा रहा है।गौरतलब है कि घर के पीछे से लकड़ी का सीढ़ी लगाकर अपराधी पेचकस से खिड़की के ग्रिल को उखाड़ कर घर में प्रवेश किया था। गृह स्वामी भूतपूर्व सैनिक संजय सिंह रात्रि को घर पर नहीं थे। डकैती की सूचना मिलने के बाद वह अपने घर पहुंचे और घटना से अवगत हुए ।वही वजीरगंज सीडीपीओ सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि डकैती की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई की जाएगी
बाईट – सागर कुमार भूतपूर्व सैनिक के पुत्र
रिपोर्ट अभिषेक कुमार
गया

Join us on:

Leave a Comment