रिपोर्ट-विक्रम कुमार
खगड़िया मतदान के बाद उड़ गए प्राण।मतदान के बाद इंद्रदेव तांती 70 वर्ष की हृदय गति रुकने से मौत।मध्य विद्यालय रामपुर पर घटी घटना।
खगड़िया लोकसभा सीट पर सुबह सात बजे से शांतिपूर्ण मतदान जारी है।इस बीच एक दुखद खबर परबत्ता विधानसभा के रामपुर पंचायत से सामने आ रही है जहां एक 70 वर्षीय बृद्ध ब्यक्ति की मौत मतदान केंद्र के बाहर निकलते ही हृदय गति रुकने से हो गयी है।
जानकारी के अनुसार रामपुर निवासी 70 वर्षीय इंद्रदेव तांती सभी चुनाव में मतदान में खुद तो करते ही थे लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करते थे ।आज उनकी तबियत ठीक नही थी बाबजूद इसके वो मध्य विद्यालय रामपुर स्थित अपने मतदान केंद्र पर पहुंच गए उन्होंने आखिरी मतदान किया और जैसे ही बाहर आये उनकी परेशानी बढ़ गयी जब तक लोग उन्हें लेकर आनन फानन में अस्पताल पहुंचे तब तक डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।स्थानीय लोगों की माने तो किसी को नही पता था ये इंद्रदेव तांती का आखिरी मतदान होगा।
बाइट – मृत परिजन




