जहानाबाद में आज से लेकर 14 मई तक नामांकन,17 तक नाम वापसी-डीएम!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जहानाबाद में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। अंतिम चरण में होने वाले चुनाव को लेकर आज से नामांकन भी प्रारंभ हो गई है ।इसे लेकर आज समाहरणालय के सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिले के डीएम ने बताया कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से मतदान कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डीएम अलंकृता पांडेय ने बताया कि आज से अधिसूचना जारी हो गया है। नामांकन के पहले दिन पांच प्रत्याशियों ने अपना अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया है। नामांकण की प्रक्रिया 14 मई तक चलेगी उसके बाद 17 मई को नाम वापसी की अंतिम तिथि है। डीएम ने बताया कि भयमुक्त एवं शांति वातावरण में चुनाव को लेकर पारा मिलिट्री फोर्स मंगाई गई है जो सभी बूथों पर तैनात रहेगी। वही उन्होंने बताया कि मतदान केंद्र पर किसी भी मतदाताओं को कोई परेशानी न हो इसका भी पूरा ख्याल रखा गया है। इधर एसडीपीओ ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर 13 सौ से अधिक लोगो पर बॉन डाउन किया गया है। तकरीबन 50 लोगो पर सीसीए के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि जहां जहां हथियार या शराब की सूचना मिल रही है लगातार कार्रवाई की जा रही है।
Byte – अलंकृता पांडेय,डीएम,जहानाबाद
राजीव कुमार सिंह, एसडीपीओ,जहानाबाद

Join us on:

Leave a Comment