धीरेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट
गोलियों की तारताराहाट से गूंजी औरंगाबाद ,दिन दहाड़े बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने युवक को मारी गोली ,कामा बिगहा मोड़ के पास की है घटना
आज औरंगाबाद में दिन दहाड़े अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने युवक की मारी गोली ईलाज के दौरान हुई युवक की मौत हो गई मृतक की पहचान सिमरा थाना क्षेत्र के लेदी दोहर गांव निवासी अनुज कुमार पिता बलीराम सिंह के रूप में की गई है। मृतक के परिजन ने बताया कि मेरा लड़का कोलकाता में काम करता था आज तकरीबन 6:00 बजे अपने गांव से बाइक के द्वारा कोलकाता जाने के लिए औरंगाबाद आ रहा था जैसे ही वह लारा एजेंसी कामा बीघा मोड़ के पास पहुंचा वैसे ही बाइक पर सवार अज्ञात अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने लगे हालांकि गोलीबारी की सूचना नगर थाना पुलिस को मिली वैसे ही मौके पर पहुंचे नगर थानाध्यक्ष उपेन्द्र ने जख्मी युवा को लेकर औरंगाबाद सदर अस्पताल पहुंचे लेकिन डॉक्टरों की टीम ने जांचों उपरांत युवा को मृत घोषित कर दिया घटना की सूचना मिलते ही
औरंगाबाद सदर एसडीपीओ संजय कुमार पाण्डेय ने सदर अस्पताल पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी में जुट गए हैं एसडीपीओ ने बताया कि तकरीबन 6:00 बजे हमें सूचना मिली थी कि लारा एजेंसी कामा बीघा मोड़ के पास अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दिया है। जिसको लेकर नगर थाना की पुलिस तत्काल वहां पहुंचे युवक को अस्पताल में लाया लेकिन डॉक्टरों की टीम ने युवक को मृत्यु घोषित कर दिया हालांकि यह घटना की अभी तक कोइ जानकारी नहीं मिली है की हत्या कौन किया या क्यों किया लेकिन मृतक युवा की पहचान हो गई है एसडीपीओ ने कहा कि बहुत जल्द ही पुलिस अपराधी को धर दबोच लेगी चाहे वो पताल में क्यों न हो
बाइट:- 1 मृतक के पिता
बाइट:- 2 संजय कुमार पांडे डीएसपी औरंगाबाद




