चिराग ने कुशवाहा समाज को दिया धोखा, सम्मलेन में विरोध का ऐलान!

SHARE:

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार

हाजीपुर– कुशवाहा आश्रम एसडीओ रोड में जिला के सभी आठ विधानसभा क्षेत्र के कुल 16 प्रखंडों से कुशवाहा समाज का लोग उपस्थिति होकर एक महापंचायत का आयोजन किया ।जिसमें सभी वक्ताओं द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव में वैशाली जिला के कुशवाहा समाज की भागीदारी पर विस्तृत रूप से गहन चर्चा हुई। विभिन्न राजनीतिक विचारों की द्वंदता के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि चिराग पासवान जो एनडीए से हाजीपुर के उम्मीदवार हैं , उनके द्वारा कुशवाहा समाज को धोखा दिया गया है। सभी टिकट को उसने पैसे पर बेच दिया है। खगड़िया लोकसभा सीट के लिए उसके द्वारा आस्वस्त किया गया था कि वहां से कुशवाहा समाज को टिकट दिया जाएगा,।महापंचायत में चिराग को विरोध करने का स्वर सबसे ज्यादा उठा। इस मौके पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा भी मौजद थे

Join us on:

Leave a Comment