रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के झंझारपूर लोकसभा क्षेत्र में एक राजनीतिक कार्यकर्ता द्वारा मतदान से एक दिन पहले रुपया बांटने के आरोप में रुपया के साथ एक व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस कार्रवाई की बात सामने आ रही है। इस बाबत जिला चुनाव पदाधिकारी सह जिला अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया है कि लोकसभा चुनाव को लेकर गुप्त रूप से भी सूचना प्राप्त किया जा रहा है। प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मधेपुरा थाना पुलिस एक व्यक्ति के यहां 80 हजार रुपए के साथ कुछ चुनाव से संबंधित दस्तावेज बरामद किया है। इस मामले में अगे जांच किया जा रहा है। वहीं एसपी सुशील कुमार ने बताया है कि मधुबनी जिले के झंझारपुर में पुलिस ने सत्य नारायण अग्रवाल नाम के व्यक्ति के पास से ₹80,000/- (अस्सी हजार) रुपए बरामद किया है। इस तरह की गुप्त सूचना मिली की एक व्यक्ति वोटर को अपने घर बुलाकर पैसे बांट रहे हैं। मामले को वेरीफाई करने के लिए मधेपुर थानाध्यक्ष को वहां भेजा गया। वहां जाने पर उन्हें ₹80,000 मिले। साथ ही उनके पास से वोटर लिस्ट ( वोटर की पर्ची) भी मिली। पुलिस कार्रवाई में पैसे बरामदी के साथ कुछ कागजात भी मिले हैं, जिसकी जांच पड़ताल चल रही है। मामला झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत मधेपुर चूड़ी बाजार का है। आपको बता दें की झंझारपुर में तीसरे चरण के लिए कल 7 मई को चुनाव होना है।
बाइट– अरविंद कुमार वर्मा, जिला चुनाव पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी
बाइट: सुशील कुमार, एसपी मधुबनी




