झंझारपुर लोकसभा चुनाव की तैयारी पूर्ण,ईवीएम के साथ मतदानकर्मी व सुरक्षा कर्मी मतदान केंद्रों के लिए रवाना!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के झंझारपुर लोकसभा में कुल 2037 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिनमे 1065 मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग की व्यवस्था की गई है। कल सुबह 6 बजे से मतडाले जाएंगे। झंझारपुर लोकसभा में कुल 20 लाख, 2 हजार, 951 मतदाता मतदान करेंगे, जिनमे 10,45,444 पुरुष और 9,57,507 महिला मतदाता हैं। झंझारपुर में मतदाता कुल 10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। यहां मुख्य मुकाबला एन डी ए की तरफ से जेडीयू प्रत्याशी रामप्रीत मंडल और इंडिया गठबंधन की तरफ से भी आई पी के सुमन महासेठ के बीच है। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने के लिए जिले की नेपाल से लगी भारतीय सीमा को सील कर दिया गया है और सीमा पर गस्ती गया है।

Join us on:

Leave a Comment