इश्क लड़ाने पहुंचे दो बच्चों के पिता को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा फिर मदरसा में करा दी शादी!

SHARE:

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!

वैशाली।महुआ थाना क्षेत्र के सदापुर महुआ गांव में इश्क लड़ाने पहुंचे दो बच्चों के पिता को ग्रामीणों ने पकड़कर पहले पुलिस को सौंप दिया वही बाद में मदरसा में शादी करा दी.उक्त मामले की चर्चा क्षेत्रों में जोर शोर से हो रही है.
जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर सदापुर महुआ गांव में लीची गाछी के समीप एक दो बच्चो के पिता अपने प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था.जहां चोरी छुपे गलत कार्य करने का प्रयास कर ही रहा था की ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया.इस दौरान पुलिस को सूचना देकर प्रेमी प्रेमिका को थाना को सुपुर्द कर दिया गया. घंटों थाना में बैठने के बाद रात्रि में जब थानाध्यक्ष सुभाष प्रसाद द्वारा दोनो पक्षों के लोगों से समझौता करने या फिर लिखित आवेदन देने को कहा गया तभी दोनो पक्षों के लोगो ने प्रेमी युगल को महुआ मुकुंदपुर स्थित मदरसा लेकर पहुंच गए.जहां मुस्लिम रीति रिवाज के साथ मौलाना ने निकाह करा दी.निकाह के बाद प्रेमी मो सलीम ने बताया की हम दोनो की सहमति से शादी हुई है.इस दौरान काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमी रही.वही प्रेम प्रसंग में पकड़े गए दो बच्चों के पिता को कुंवारी लड़की से निकाह कराने की चर्चा क्षेत्रों में दिन भर होती रही.

Join us on:

Leave a Comment