अनिल शर्मा

नवादा। शहर के न्यू एरिया स्थित दुर्गा मंदिर के पीछे बदमाशों ने एक युवक को अधमरा कर फेंक दिया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना युवक के परिजनों को दिया। जिसके बाद आनन-फानन में परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर जख्मी युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। युवक के पूरे शरीर पर बने जख्म के निशान यह बयां कर रहा था कि युवक को जान मारने के नियत से पूरी बेरहमी से पीटा गया है। जख्मी युवक न्यू एरिया मुहल्ले के ही आलोक रंजन के पुत्र राजू कुमार बताया जा रहा है। जख्मी युवक के परिजन ने बताया कि अमित नाम का एक लड़का राजू को फोन कर घर से बुलाया था। जिसके कुछ मिनटों के बाद यह घटना घटी। हालांकि किस कारण से राजू की पिटाई की गई इसकी कोई जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी है। फिलहाल जख्मी युवक कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है। होश आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि किस कारण से और कितने लोग उसके साथ मारपीट किया।




