रिपोर्ट … धीरज शर्मा, भागलपुर

भागलपुर के सुल्तानगंज में अपराधी बेलगाम हो गए हैं ,और लगातार अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं , ताजा मामला सुल्तानगंज के वार्ड नंबर 5 निवासी राजा यादव को दो अपराधियों के द्वारा गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर देने का है , घटना की जानकारी मिलते ही परिजन राजा को इलाज के लिए सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां घायल की स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया, घटना के बाबत बताया जा रहा है ,
कि वार्ड नंबर 5 बालू घाट पर अपने वाशा पर राजा यादव सोया हुआ था , इसी दौरान अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है , हालांकि घटना के बाद इलाके में दहशत है, राजा यादव की बहन नूतन कुमारी ने सुबह अपराधियों द्वारा है उसके भाई को गोली मारे जाने की बात बताई है, वही सुलतानगंज थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है , 24 घंटे के भीतर अपराधियों द्वारा दूसरे अपराधिक घटना को अंजाम दिए जाने से, इलाके में भय का माहौल देखा जा रहा है…




