बर्थडे पार्टी में शामिल होने गए युवक की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंका!

SHARE:

रिपोर्ट-चिंटू कुमार

दरभंगा, जिले के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के चट्टी चौक स्थित अपने दोस्त के घर बर्थडे पार्टी में शामिल होने गए युवक बबलू कुमार 24 वर्ष की हत्या कर शव को बहादुरपुर थाना क्षेत्र के रघेपुरा चौक से अब्दुल्लाह पुर सड़क किनारे फेंका मिला है। हत्यारो ने युवक के चेहरे की पहचान छुआने के लिए तेजाब से जला डाला है। मृतक सदर थाना क्षेत्र के धोईघाट मिश्रोलिया का रहने वाला है। वह वर्तमान में इंदिरा कालोनी में अपने परिवार के साथ रहता है। बताया जाता है कि मृतक अपने दोस्त सुमित रंजन के बर्थ डे पार्टी में शामिल होने के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के चट्टी चौक पर दो दिन पहले गया था। लेकिन रात को काफी देर तक नही लौटने पर परिजनों ने खोज बिन शुरू किया तो बबलू
ने कहा सुबह घर लौटेंगे। लेकिन सुबह में बबलू का मोबाइल स्विच ऑफ मिला तो परिजनों की आशंका बढ़ गई। मृतक के पिता जयप्रकाश गुप्ता और उनकी पत्नी सुमित के घर पहुँचकर जानकारी लेने का प्रयास की तो सुमित की मां और बहन ने बताया वह अन्य दोस्तो के साथ कहाँ गया इसकी जानकारी उन्हें नही है। इस बीच उसके पुत्र के मोबाइल से घर के नंबर पर अज्ञात व्यक्ति का फोन आया उसने बताया कि बबूल के साथ सुमित रंजन, बंगाली टोला के अभिषेक सौरभ, सैदनगर के शिवम राउत, बरहेता निवासी अंकित कुमार सहित एक गोपू साथ में था। ऐसी स्थिति में पूर्ण विश्वास है कि सुमित रंजन अपने दोस्तों और माता व बहन के साथ मिलकर मेरे पुत्र बबलू की हत्या कर शव को ठिकाना लगा दिया है हालांकि परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए लहेरियासराय थाना में शुक्रवार को ही हत्या की आशंका जताते हुए सुमित रंजन सहित उसकी मां और बहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए सुमित की मां और बहन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी।

Join us on:

Leave a Comment