रिपोर्ट- अमित कुमार!
भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने जम्मू कश्मीर के पुंछ में हुए आतंकवादी हमले पर बयान देते हुए कहा कि “जिस तरह से यह कायराना हमला हुआ है और एक जवान शहीद हुए हैं कई जवान घायल हुए हैं इसका जवाब दिया जाएगा, पाकिस्तान समर्पित ऐसे आतंकवादियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ऐसे आतंकवादियों के खिलाफ पहले भी कार्रवाई हुई है, इन्हें जमीदोष किया गया है, और कब्र तक पहुंचाया गया है, हमारी सेवा ऐसे आतंकवादियों का महत्व जवाब देती रही है, पूरा देश इसकी निंदा कर रहा है,
सैयद शाहनवाज हुसैन ने पाकिस्तान समर्पित ऐसे आतंकवादियों को खुली चुनौती देते हुए कहा है कि ऐसी कायराना हरकतों को बर्दाश्त नहीं की जाएगी, हमारी सेना इसका पूरा मुंहतोड़ जवाब देगी,
बाइट – सैयद शाहनवाज हुसैन




