मधुबनी की जनसभा में बोले चिराग एनडीए 400 पार का लक्ष्य हासिल करेगी!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

तीसरें चरण के मतदान को लेकर प्रचार का सोर थमने से पूर्व एन डी ए प्रत्याशी के पक्ष में चीराग ने किया सभा

एनडीए 400 पार का लक्ष्य हासिल करेगी – चिराग पासवान

मधुबनी जिले के बासोपट्टी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए लोजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा देश के यशस्वी पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए 400 पार का लक्ष्य हासिल करेगी और विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में मजबूती से कदम बढ़ाएगी। उक्त बातें उच्च विद्यालय बासोपट्टी के खेल मैदान में चुनावी सभा को संबोधन के दौरान लोजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहीं। तीसरे चरण में झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र में प्रचार प्रसार के अंतिम दिन एनडीए प्रत्याशी रामप्रीत मंडल के पक्ष में सभा को संबोधित करते हुए श्री पासवान ने कहा कि आज बहुत ही गर्व की बात है कि भारत बड़ी तेज़ी के साथ दुनिया का पांचवी अर्थव्यवस्था बना है। यह पीएम नरेंद्र मोदी का देन है। अर्थव्यवस्था मजबूत होने के बाद हर क्षेत्र में आर्थिक विकास होती है। करीब 25 करोड़ गरीब लोग गरीबी रेखा से बाहर हुए हैं। पीएम ने हर गरीब परिवार के लिए कई योजनाएं संचालित किया है। वहीं उन्होंने झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र के आम मतदाताओं से एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में मत देने का अपील करते हुए कहा कि पीएम ने देश के महिलाओं के सम्मान के लिए एवं महिला के स्वास्थय की चिंता करते हुए हर घर में शौचालय का निर्माण करवाया। करीब 81 करोड़ लोगो को मुफ्त में अनाज दिया। आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख तक का मुफ्त इलाज करवाने के लिए सुविधा दिया है। हर दिशा में पीएम ने बेहतर प्रयास किया है। जब हर जिला,प्रखंड,पंचायत एवं हर गांव का विकास होगा तब ही विकसित देश बनेगा। इस दिशा में सरकार लगातार कार्य कर रही है। आने वाली 2047 तक भारत विकसित देश बनेगा। इस दिशा मे प्रयास चल रही है। लोजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विपक्षी दलों के नेता पर निशाना साधते हुए कहा कि वे लोग सुनियोजित तरीके से जमीन,जायदाद हड़पने के लिए एवं गरीबों का हक छीनने के लिए तैयारी कर रही है। राजद,कांग्रेस एवं उनके घटक दल पर निशाना साधते हुए अपने सम्बोधन में कय आरोप लगाते हुए कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम करीब 500 वर्षों से टेंट के नीचे रह रहे थें। आज पीएम ने अपनी शक्ति से भव्य श्रीराम मंदिर बनवाया। जब केंद्र में फिर से सरकार बनेगी तो इसी तरह माता सीता के धरती पर भी मंदिर का निर्माण होगा। पीएम ने गरीब कल्याण के लिए बहुत सारे कार्य को पूरा किया है। देश वासियों के हित के लिए उन्होंने काफी प्रयास किया है। चिराग के साथ जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने सभा को संबोधित करते हुए एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में मत देने का लोगो से अपील किया। मौके पर विधायक अरुण शंकर प्रसाद,एनडीए प्रत्याशी रामप्रीत मंडल सहित अन्य मौजूद थें।

Join us on:

Leave a Comment