संवाददाता :- विकास कुमार।
7 मई को मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र में होगा मतदान।मतदान को लेकर तैयारी हुई पूरी।जिलाधिकारी वैभव चौधरी एसपी हिमांशु कुमार संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रशासनिक तैयारी अब हुई पूरी।कड़ी सुरक्षा के बीच तीसरे चरण में 7 मई को मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र में होगा मतदान। सहरसा जिला के चार विधानसभा क्षेत्र में से तीन विधानसभा क्षेत्र के मतदाता मधेपुरा लोकसभा के लिए करेगे मतदान वहीं सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के लिए अपना मताधिकार का करेंगे उपयोग।
इसी कड़ी में आज समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तैयारी की दी विस्तृत जानकारी।जिलाधिकारी वैभव चौधरी ने बताया कि चुनाव की सभी तैयारी पूरी हो गई है।मतदान केंद्रों पर पानी,बिजली एवं शेड सहित सभी व्यवस्था की जा रही है जिससे मतदातों को किसी भी प्रकार का दिक्कत न हो और मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग सही रूप से कर सके। चुनाव शांति पूर्ण हो इसके लिए पारा मिलिट्री फ़ोर्स एवं जिला पुलिस को विभिन्न जगहों पर तैनात किया गया।
पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने बताया कि चुनाव शांति पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसके लिए मल्टी लेयर सिक्युरिटी डाल रहे हैं रेग्युलर पेट्रोलिंग चल रही है पर्याप्त मात्रा में पुलिस बलों को तैनात किया जाएगा। किसी भी तरह का गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही दियारा क्षेत्र के अंदर शांतिपूर्ण मतदान कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हैं।
BYTE :- जिलाधिकारी वैभव चौधरी।
BYTE :- पुलिस अधीक्षक हिमांशु।




