चुनाव को लेकर इंडो-नेपाल बॉर्डर सील, तीसरे चरण तक जारी रहेगा प्रतिबंध!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के झंझारपुर लोक सभा क्षेत्र में तीसरे चरण 7 मई को होने वाली चुनाव को लेकर इंडो नेपाल बॉर्डर को सील कर दिया गया है। शनिवार की देर शाम चुनाव से 72 घंटे पूर्व सील किया गया इंडो-नेपाल बॉर्डर मंगलवार की देर शाम तक सील रहेगा। वहीं बॉर्डर के उस पार नेपाल एपीएफ के जवान जबकि एसएसबी के जवान द्वारा भारतीय क्षेत्र में बॉर्डर पर चौकसी बढ़ा दिया है। दोनों देश के सुरक्षाबलों ने अपनी-अपनी तरफ से बॉर्डर के आने जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग कर बॉर्डर को सील कर दिया है। साथ ही दोनों देश के सुरक्षाबल ज्वाइंट पेट्रोलिंग कर रहे हैं।
4 मई की देर शाम से 7 मई की देर शाम तक इंडो-नेपाल बॉर्डर रहेगा सील।

शनिवार 4 मई 2024 की देर शाम से मंगलवार 7 मई 2024 की देर शाम तक इंडो-नेपाल बॉर्डर सील रहेगा। एसडीएम बीरेंद्र कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश के आलोक में 72 घंटे तक बॉर्डर सील रहेगा। इस दौरान अति आवश्यक तथा आवश्यक कार्यों को छोड़ दोनों देश के पैदल, ट्रेन एवं अन्य किसी भी प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। एसएसबी के जवान द्वारा भारतीय क्षेत्र में बॉर्डर के इंट्री प्वाइंट पर चौकसी बढ़ा दिया है। वहीं बॉर्डर के उस पार नेपाल एपीएफ के जवान चौकसी कर रहे हैं। दोनों देश के सुरक्षाबलों ने अपनी अपनी तरफ बॉर्डर के आने जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग कर बॉर्डर को सील कर दिया है।

बॉर्डर पर चौकसी कर रहे है जवान

वहीं सिमा पर दोनों तरफ 24 घंटे पेट्रोलिंग बढ़ा दिया है, ताकि कोई भी असामाजिक तत्व इधर से उधर आवाजाही न कर सके। एसएसबी के पटना फ्रोन्टियर के आईजी पंकज दराद ने बताया कि चुनाव को लेकर इंडो नेपाल बॉर्डर के चुनावी क्षेत्र के बॉर्डर को 72 घंटे तक के लिए सील किया गया है। सभी इंट्री प्वाइंट पर एसएसबी अधिकारी के नेतृत्व में जवान तैनात है। साथ ही दोनों देश के सुरक्षाबल ज्वाइंट पेट्रोलिंग भी कर रहे हैं। आपको बता दें की मधुबनी जिले में करीब 100 किलोमीटर से अधिक की अंतराष्ट्रीय सीमा पड़ती है। जहां झंझारपुर लोकसभा के बाद जिले के दूसरे लोकसभा क्षेत्र मधुबनी में चुनाव के दौरान भी बोर्डर सील रहेगा।

Join us on:

Leave a Comment