रिपोर्ट-विक्रम कुमार
खगङिया के गोगरी थाना क्षेत्र के बोरना घाट पर डूबने से दो बच्चे की मौत हो गई। स्थानीय लोगो के द्वारा दोनो बच्चे के शव को नदी से बाहर निकाला गया। इस दौरान काफी देर तक बोरना घाट पर अफरा-तफरी मची रही। बताया जा रहा है की दोनो बच्चे अपने मां पिता के साथ घाट पर आए हुए थे इसी दौरान एक बच्चे पानी पीने के लिए नदी किनारे गया जहां वह नदी के धार के चपेट में आ गया इसी दौरान उसे बचाने के लिए दुसरा बच्चा भी आगे आया और वह भी नदी में डूब गया जिससे दोनो बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार बालो का रो रो कर बुरा हाल है।
BYTE
नासिर इकबाल, मुखिया प्रतिनिधि।




