बेखौफ अपराधियों ने हॉस्पिटल संचालक से मांगा 5 लाख रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने हॉस्पिटल संचालक से 5 लाख रंगदारी की मांग की है, इतना ही नहीं रंगदारी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी है। बदमाशों के द्वारा 21 जुलाई और 25 जुलाई कि सुबह फोन कर हॉस्पिटल के संचालक डॉ राजीव राय से फोन पर रंगदारी की मांग की है । 21 जुलाई को रंगदारी मांगने के बाद डॉक्टर ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी लेकिन अब तक कार्रवाई तो नहीं हुई लेकिन बदमाशों ने आज दोबारा फिर से रंगदारी की मांग कर दी। डॉक्टर से रंगदारी की मांग को लेकर आएएमए ने बैठक कर घटना को लेकर आक्रोश व्यक्त किया है। बैठक के बाद चिकित्सकों का एक दल एसपी आवास पहुंच एक मांग पत्र सौंपा है और 24 घंटे में बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं होने पर चिकित्सकों ने हड़ताल करने की धमकी दी है। बेगूसराय में हाल के दिनों में बदमाश लगातार बड़ी बड़ी घटना को अंजाम दे रहे हैं और ऐसे में रंगदारी की मांग ने डॉक्टरों में दहशत पैदा कर दी है ।

Join us on:

Leave a Comment