रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनेगा– अशोक यादव
हम जीते तो मथुरा में भगवान कृष्ण का मंदिर बनवाएंगे
ऐंकर– मधुबनी लोकसभा से गुरुवार को एन डी ए गठबंधन से भा जा पा प्रत्याशी निवर्तमान सांसद डॉक्टर अशोक कुमार यादव ने नामांकन का पर्चा भरा। इस अवसर पर शहर के टाउन क्लब मैदान में भा जा पा जिला अध्यक्ष शंकर झा के अध्यक्षता और देवेन्द्र यादव के संचालक में एक चुनावी सह जन आशीर्वाद सभा आयोजित किया गया। सभा को संबोधित करते हुए अशोक यादव ने कहा की 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनेगा। हम जीते तो मथुरा में भगवान कृष्ण का मंदिर बनवाएंगे। चुनावी सभा को एम एल सी डाक्टर सुनील चौधरी, राज्यसभा सांसद सह पूर्व मंत्री संजय झा, मंत्री नीतीश मिश्रा, पूर्व सांसद हुकुमदेव नारायण यादव, पूर्व सांसद बीरेंद्र कुमार चौधरी, पूर्व मंत्री विनोद नारायण झा, पूर्व एम एल सी दिलीप चौधरी, विधायक अरुण शंकर प्रसाद, हरिभूषण ठाकुर बचौल, शुधानसू शेखर, डाँक्टर मुरारी मोहन झा, सांसद गोपाल जी ठाकुर सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।
निवर्तमान सांसद और बीजेपी से लोकसभा प्रत्याशी डॉक्टर अशोक कुमार यादव ने नामांकन के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा की 2024 के लोकसभा चुनाव में बिहार में बीजेपी 40 और देश में एनडीए 400 सीट जीतेगी। इसी के साथ आजाद भारत के 100 वर्ष 2047 में पूरे होने पर विकसित राष्ट्र बनेगा। एनडीए की इस बार की जीत उस दिशा में बढ़ा एक मजबूत कदम है। अपनी 4 लाख 50 हजार से अधिक मतों से बिहार में सबसे बड़े अंतर से जीत के बारे में उन्होंने कहा की चुनाव विश्लेषक या पंडित जो भी कहते हैं लेकिन चुनाव का परिणाम बेहद चौकाने वाला होगा। उन्होंने कहा की यह (अली अशरफ फातमी) दरभंगा से चुनाव लड़ने आए हैं दरभंगा के जब सांसद थें तो अपराधियों को संरक्षण देते थें। देवी देवताओं की प्रतिमा निष्टजन होता था तो लोग डर के साए में जीते थें। ये 370 और राम मंदिर का विरोध करते हैं। हम जीत कर गए और हमारी सरकार बनी तो जिस तरह से अयोध्या में राम मन्दिर बना, उसी तरह से मथुरा में भगवान कृष्ण का मंदिर भी बनाएंगे।
डॉक्टर अशोक कुमार यादव के नामांकन सह चुनावी सभा में पूर्व मंत्री और सांसद संजय झा ने कहा की देश में जो काम हुआ है उसे गिनाया नही जा सकता बहुत काम हुए हैं। बिहार में 40 सीट जीतकर नरेंद्र मोदी जी को देकर उन्हें प्रधानमंत्री बनाएंगे। वहीं एम एल सी डाक्टर सुनील चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा की यह चुनाव चुनाव मात्र नही है। यह चुनाव देश के निर्माण ,सबों के सम्पूर्ण निर्माण, विकास के लिए जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का सपना है देश आगे बढ़े उसमे हमलोग भागीदार बने उसी के लिए यह चुनाई है। 2019 में मधुबनी से जिस तरह रिकार्ड मतों से अशोक कुमार यादव को जिताए थें वैसे हीं इस बार भी 5 लाख मतों से चुनाव जिताए। सभा को मंत्री नीतीश मिश्रा, पूर्व सांसद हुकुमदेव नारायण यादव, पूर्व सांसद बीरेंद्र कुमार चौधरी, विनोद नारायण झा, मुरारी मोहन झा सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।
बाइट– डॉक्टर सुनील चौधरी ।
बाइट– संजय झा ।
बाइट– अशोक यादव ।




