रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के इंडो नेपाल बॉर्डर पर मुस्तैद 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए की जा रही कार्रवाई लगातार जारी है। इसी के क्रम में गुरुवार को 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर के कार्यक्षेत्र भारत-नेपाल सीमा चौकी पीपरौंन के जिम्मेवारी के इलाके में सशस्त्र सीमा बल के जवानों को एक और कामयाबी मिली है। नेपाल से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को ₹1,58,220/- भारतीय एवं 2015/- नेपाली मुद्रा के साथ गिरफ्तार कर बरामद रुपए को जब्त किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान दिनेश शर्मा, 28 वर्ष, पिता राम लखन शर्मा, गांव घाट भटरा, वार्ड नम्बर 14, थाना बिस्फी, जिला मधुबनी के रूप में हुई है।
ये कार्रवाई गुरुवार को 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर को चेक पोस्ट ड्यूटी के दौरान मुख्य आरक्षी तोरण सिंह एवं अन्य जवानों के द्वारा की गई कार्रवाई में भारतीय-नेपाल सीमा स्तम्भ संख्या 284/35 से लगभग 20 मीटर दूर भारतीय क्षेत्र से एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया, जिसे एसएसबी द्वारा पकड़ा गया। पकड़े गए व्यक्ति को जब तलाशी लिया गया तो भारतीय मुद्रा 1,58,220 एवं नेपाली मुद्रा -2015/- बरामद किया गया। जिस के बाद संदिग्ध दिनेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया।
जब दिनेश शर्मा नेपाल से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहा था। सशस्त्र सीमा बल के जवानों को उसे देख कर संदेह होने पर पूछताछ की गई और पूछताछ के दौरान उक्त व्यक्ति भारतीय मुद्रा के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहा था। तो संतोष प्रद जबाब नहीं दिए जाने के बाद एस एस बी जवानों द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया ताकि जव्त की गयी मुद्रा का गलत प्रयोग लोकसभा चुनाव-2024 में न हो सके। जब्त की गई भारतीय मुद्रा एवं नेपाली मुद्रा और गिरफ्तार व्यक्ति को अग्रिम कार्रवाई को लेकर हरलाखी थाना को सुपुर्द कर दिया गया है।
आपको बता दें की भारत नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए सशस्त्र सीमा बल लगातार अभियान चला रही है। गोविंद सिंह भंडारी कमांडेंट, 48वीं वाहिनी जयनगर ने बताया कि भारत में लोकसभा चुनाव-2024 होने जा रहे है। जिसे देखते हुए भारत नेपाल सिमा पर होने वाली सभी तरह के गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। आने वाले समय में भी इसी प्रकार अभियान चलाकर सीमा पर होने वाली अवैध गतिविधियों को रोका जाएगा। सीमा पर होने वाली तस्करी और अन्य अपराधों की रोकथाम के लिये विशेष अभियान के माध्यम से निरन्तर प्रयास किया जा रहा हैं। अगामी लोकसभा चुनाव में किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हो इसके लिए सशस्त्र सीमा बल द्वारा सीमावर्ती इलाकों में काफी सघन रूप से जांच पड़ताल की जा रही है। ताकि इस प्रकार की गतिविधियों पर पूर्णरूप से प्रतिबंधित लगाया जा सके।




