रिपोर्ट- अमित कुमार
पटना, बिहार में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की होने वाली वोटिंग के बीच, राजनीतिक बयानबाजी भी जारी है। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की जोड़ी पर निशाना साधा है।
साहनी ने अररिया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया और कहा, “ये गुजराती से हम डरेंगे? हम बिहारी हैं। आप लोग हमें गुलाम बनाना चाहते हैं, लेकिन हम नहीं बनेंगे।” उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी चाहते हैं कि बिहारी गुजरात में जाकर श्रमिक का काम करें।
साहनी ने आगे कहा, “हम बिहार को आगे बढ़ाएंगे। एक बिहारी सब पर भारी है।” उनके इस बयान से संकेत साफ है कि बिहार बिहार स्मिता और स्वाभिमान का सहारा लेकर चुनावी समय में राजनीतिक दलों द्वारा एक-दूसरे पर निशाना साधने की प्रवृत्ति देखी जा रही है। साहनी ने बयान से स्थानीय भावनाओं को भुनाने की कोशिश साफ झलकती है यही साहनी बिहार में तेजस्वी और सन ऑफ माला के अकेले होने बातें कहीं।




