रिपोर्ट- सुमित कुमार!
मुंगेर जिला पुलिस और जिला आसूचना इकाई टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए जाली नोट के साथ एक जालसाज को गिरफ्तार किया। जालसाज के पास से पांच सौ रुपये का 50 हजार जाली नोट पुलिस ने बरामद किया है। हालांकि इस संवंध में पुलिस गिरफ्तार आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है जिस कारण पुलिस अधिकारी कुछ भी बतवने से परहेज करते रहे। बताया जाता है आरोपित साहिबगंज-दानापुर इंटरसिटी से पटना जाने वाला था। इस बीच पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान गुप्त सूचना पर सफियासराय चौक के पास गिरफ्तार कर लिया। जालसाज वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के चंडिका स्थान निवासी शंभू सहनी बताया जाता है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। जाली नोट के अवैध कारोबार में कौन-कौन और लोग शामिल हैं, इस बारे में पुलिस पता लगा रही है। शंभू सहनी पूरे शरीर में जाली नोट को चस्पा किए हुए था। एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि जाली नोट के साथ एक को गिरफ्तार किया गया है। जाली नोट आरोपित कहां से लाया था, कहां ले जा रहा था। इस मामले में पूछताछ की जा रही है। उसके बताए जगहों पर पुलिस छापेमारी कर रही है।
बाईट -राजेश कुमार एसडीपीओ सदर मुंगेर




