रिपोर्ट: रवि वर्मा/ रोहतास!
खबर रोहतास जिले के करगहर से है जहां करगहर थाना क्षेत्र के बेलासपुर में एक मिनी राइस मिल के स्ट्रक्चर (फॉरवेल ड्राएल) गिर जाने से उसके नीचे दबने दो मजदूर की मौत हो गई है। बताया जाता है कि बेलासपुर गांव में कन्हैया सिंह के द्वारा संचालित सत्यम राइस मिल में दोपहर तेज हवा के कारण राइस मिल का एक हिस्सा गिर गया। जिसके कारण उसके नीचे आराम कर रहे दो मजदूर समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सरैया गांव के सत्यम कुमार पिता कैलाश महतो एवं बेगूसराय जिले बेगूसराय थाना क्षेत्र के आलापुर बगरहाडीह गांव के प्रिंस कुमार पिता कलपू साह की मौत हो गई है। वहीं घटना की सूचना के बाद करगहर थाने के पुलिसकर्मी एवं स्थानीय लोगों के द्वारा लगभग 4 घंटे रेस्क्यू करने के बाद मृतको के शव को बाहर निकल गया। जिसके बाद करगहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टरों के द्वारा दोनो को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेजा है।
बाइट: राजा राम (मृतक के साथी)
बाइट: पंकज कुमार (प्रशिक्षु डीएसपी)
बाइट: डॉ अनिल कुमार (प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी)




