रिपोर्ट- प्रशांत कुमार!
बेगूसराय में बेखौफ अपराधीयो ने रंगदारी नहीं देने पर एक अधिवक्ता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी । घटना बलिया थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव की है । घटना के संबंध में बताया जाता है कि अधिवक्ता निरंजन कुमार महतो को उसके पड़ोस के रहने वाले दबंग मनोज महतो द्वारा 2 लाख रुपए रंगदारी की मांग किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि अधिवक्ता ने अपनी जमीन बेची थी जमीन बेचने के बाद से ही मनोज महतो जबरन उसे कमीशन के रूप में 2 लाख रुपए की मांग कर रहा था नहीं देने पर वुधवार की सुबह उसकी कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दिया। परिजनों ने बताया कि अधिवक्ता निरंजन कुमार कोर्ट जाने के लिए तैयार हो रहे थे तभी मनोज महतो अपने साथियों के साथ पहुंचा और उससे पैसे की डिमांड की और फिर उसके साथ मारपीट करते हुए कुल्हाड़ी से सर पर वार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया, इस संबंध में बलिया थाना अध्यक्ष ने बताया कि जमीन बेचने के पैसे को लेकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है लेकिन अभी तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है इस घटना के बाद से अधिवक्ताओं में नाराजगी है,बेगूसराय के सांसद प्रतिनिधि सह अधिवक्ता अमरेंद्र कुमार अमर ने सदर अस्पताल पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और अभिलंब बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की है।
बाइट – अमरेंद्र कुमार अमर, अधिवक्ता, सांसद प्रतिनिधि
बाइट – मृतक का पुत्र




