रिपोर्ट- ब्रजेश दुबे
कुछिला थाने की पुलिस ने नौ आरोपियों को किया गिरफ्तार
कैमूर। कैमूर जिले के कुछिला थाने की पुलिस ने कुछिला थाना अंतर्गत कांड संख्या 13/24 तथा कांड संख्या 14/24 के मामले में नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों के खिलाफ कुछिला थाने में प्राथमिकी दर्ज था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने छापेमारी कर मामले में शामिल नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना ले जाया गया। थाने में पकड़े गये कुल नौ आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कागजी कार्रवाई किया और कागजी कार्रवाई करने के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों का मेडिकल जांच कराया और मेडिकल जांच के बाद सभी आरोपियों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया।




