समाहरणालय कैमूर के सभा कक्ष में हुआ इवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन!

SHARE:

रिपोर्ट- ब्रजेश दुबे!

कैमूर। समाहरणालय कैमूर के सभा कक्ष में ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी कैमूर सावन कुमार के द्वारा सभा कक्ष में उपस्थित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया कि भारत निर्वाचन आयोग चुनाव में पारदर्शिता को लेकर बहुत ही संवेदनशील है। रेंडमाइजेशन की पूरी प्रक्रिया को विस्तार से समझाते हुए उन्होंने बताया कि प्रथम रेंडमाइजेशन में बीयू, सीयू एवं वीवीपैट को विधानसभा वार अलग किया जाता है। इस प्रक्रिया में मशीनों को रेंडमली रूप से विधानसभा वार अलग किया जाता है। इस प्रक्रिया के बाद ईवीएम वेयरहाउस में मशीनों को भौतिक रूप से पृथक कर इएमएस के माध्यम से स्कैनिंग किया जायेगा और उन्हें संबंधित विधानसभा के लिए बनाए गए डिस्पैच सेंटर पर भेज दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि विधानसभा स्तर पर द्वितीय रेंडमाइजेशन भी किया जायेगा तब मशीन बूथवार अलग हो जाएगी और उसके बाद कमिश्निंग का कार्य किया जाएगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि इवीएम के प्रत्येक मूवमेंट की सूचना सभी राजनीतिक दलों को दी जाती है। ताकि सभी राजनीतिक दल को ईवीएम के मूवमेंट की जानकारी प्राप्त हो सके। प्रथम रेंडमाइजेशन के समय सभा कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी कैमूर सावन कुमार, उप विकास आयुक्त कैमूर ज्ञान प्रकाश, ईवीएम सेल के नोडल पदाधिकारी मो० उमेर, सहायक नोडल पदाधिकारी श्रेयांश तिवारी, रिपू सूदन मिश्रा, जिला अध्यक्ष इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी के हरीश कुमार, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज प्रसाद उर्फ मनोज जायसवाल, आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष छोटेलाल राम, सी०पी०आई०के जिला सचिव रंगलाल पासवान, जनता दल यूनाइटेड के अजय सिंह, लोक जनशक्ति पार्टी (रा) के संजय सिंह, रालोजपा के जिला अध्यक्ष मुकेश पासवान, राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष अकलूराम, सीपीआई मार्क्सिस्ट लेनेनिस्ट के जिला सचिव विजय यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।

Join us on:

Leave a Comment