रिपोर्ट-विक्रम कुमार
खगड़िया के बेलदौर प्रखंड के गांधी उच्च विद्यालय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मंच पर मंत्री बिजय चौधरी के साथ कई लोग मौजूद रहे। चिलचिलाती धुप में सैकङो की संख्या में लोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाषण को सुनने के लिए पहूंचे हुए थे।मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए प्रत्याशी राजेश वर्मा के पक्ष में लोगो से बोट देने की अपील की। चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिना नाम लिए लालू परिवार पर जमकर हमला बोला। उन्होने कहा की लालू परिवार अपना सिर्फ परिवार के बारे में सोचता है पहले पत्नी को फिर बेटा बेटी को आगे कर दिया है वही इसी करी मे कांग्रेस पार्टी भी परिवार बाद को आगे बढ़ा रहा है.और हम पुरे बिहार के बारे में सोचते है मेरे लिए पुरा बिहार ही परिवार है। वही प्रधानमंत्री और स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी का नाम लेते हुए कहा कि हमलोगो के लिए आपलोग हीं परिवार हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम लोग चार लाख लोगों को नौकरी दे चुके हैं और जल्द ही यह संख्या 10 लाख के पार होगी.पुराने साथी के साथ बापस आ गए इसलिए आपलोग एनडीए प्रत्याशी को भारी मतो से चुनाव जीताएगा।
BYTE
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुमार।




