पूर्वी चम्पारण जिले में तीन लोकसभा क्षेत्रों के लिए चुनावी तैयारी पूरी, अधिसूचना जारी!

SHARE:

रिपोर्ट- धर्मेंद्र कुमार!

पूर्वी चम्पारण जिले में तीन लोकसभा क्षेत्रों के लिए चुनावी तैयारी पूरी कर आज से अधिसूचना जारी कर दी गई है। वहीं पूर्वी चम्पारण जिला मुख्यालय में पूर्वी चम्पारण लोकसभा एवं शिवहर लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों की नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं नामांकन करने की अंतिम तिथि 6 मई तो नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 9 मई निर्धारित है। उक्त बातें आज समाहरणालय परिसर स्थित डॉ राजेन्द्र प्रसाद भवन सभागार में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने कही। बताया कि पूर्वी चम्पारण लोकसभा क्षेत्र के लिए निर्वाचन पदाधिकारी अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिन्हा हैं। जबकि शिवहर लोकसभा क्षेत्र के लिए वे स्वयं निर्वाचन पदाधिकारी हैं।
पूर्वी चम्पारण लोकसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 17,89619 है। जबकि शिवहर लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 18, 25 237 है। पूर्वी चंपारण लोकसभा क्षेत्र के लिए कुल 1743 पोलिंग स्टेशन तो शिवहर लोस क्षेत्र के लिए 1807 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।
बाइट :—– जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें