धर्मेंद्र पांडेय की रिपोर्ट:-

सदमे के बीच मृतक के इकलौते बेटे ने रोते रोते बिजली के पोल का लिया सहारा, बिजली के खंभे में था करंट!,
करंट लगने से बेटे की भी हो गयी मौत, एक साथ घर मे दो दो मौत के बाद पूरे मोहल्ले में पसरा!
मातम, परिवार की महिलाओं का रो रो कर बुरा हाल, घटना के बाद पुलिस पहुंची मौके पर,!
दरभंगा से धर्मेंद्र पांडे
दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय थाना अंतर्गत आजमनगर मुहल्ले में ह्रदय विदारक घटना के बाद पुरे मोहल्ले में माताम छा गया । दरअसल अठारह साल के नवयुवक रंजन के पिता मोहन महतो की मौत अस्पताल में बिमारी के कारण हो गया । मोहन महतो की शव को घर पर लाया गया और परिवारवाले अभी उनके अंतिम संस्कार की तैयारी कर ही रहे थे उधर रंजन अपने पिता के शव को देख देख कर लगातार रो रहा था इसी बीच रंजन ने रोते रोते खड़े रहने के लिए सड़क किनारे बिजली के पोल का सहारा लिया तभी बिजली के करेंट लगने से रंजन की मौत हो गयी। हांलाकि लोगो द्वारा आनन् फानन में रंजन को अस्पताल भी लाया गया लेकिन डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया । बताया जाता है की बिजली के पोल में लगे अर्थिंग वाले तार में भी करेंट प्रभावित था जिस कारण रंजन की मौत करेंट लगने से हो गयी । एक साथ घर में दो दो मौत के बाद पुरे मोहल्ले में मातम छा गया वही परिवार की महिलाओ का रो रो कर बुरा हाल । घटना के बाद मौके पर थाने की पुलिस भी पहुंची जहा शव को पोस्टमार्टम कराने की तैयारी चल रही थी ।
मृतक रंजन के रिश्तेदार नारायण महतो ने बताया की रंजन के पिता मोहन महतो की मौत अस्पताल में हो गयी वे बीस दिनों से बीमार चल रहे थे इसके बाद उनके अंतिम संस्कार करने की तैयारी चल रही थी तभी उनका बेटा रंजन रोते रोते खड़े रहने के लिए बिजली के पोल का सहारा लिया तभी उसे बिजली का करेंट लग गया और उसकी मौत हो गयी ।
वही मौके पर पहुंची विश्वविद्यालय थाने की पुलिस अधिकारी ए. के. झा ने बताया कि लोगों ने बिजली के करेंट लगने से युवक की मौत की जानकारी दी और यहाँ आकर हमने देखा भी है की युवक की मौत करेंट लगने से हुयी है इसने पिता की भी मौत आज बिमारी से हुई थी और दाह संस्कार की तैयारी चल रही थी तभी यह घटना हो गयी अब शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है




