अजय निषाद का इंडिया गठबंधन के घटक दलों के कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत,जीत का किया दावा!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी!

मुजफ्फरपुर संसदीय सीट से इंडिया गठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी सह निवर्तमान सांसद अजय निषाद का इंडी गठबंधन के सभी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुसहरी में आयोजित इंडी गठबंधन के कार्यकर्ता सम्मेलन में उम्मीदवार को लेकर सभी दलों के कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला. हालाकि मुजफ्फरपुर में कही न कही चेहरे की लड़ाई इस बार देखने को मिलेगी, क्योंकि टिकट कटने के बाद निवर्तमान सांसद अजय निषाद ने भाजपा से सभी रिश्ते तोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया और कांग्रेस के सिंबल से मैदान में उतर चुके है.

आपको बता दें की निवर्तमान सांसद अजय निषाद दो बार बीजेपी से सांसद रहे है हालाकि इस बार पार्टी ने उनका टिकट काट कर पिछली बार 2019में वीआईपी पार्टी के उम्मीदवार डॉ राजभूषण निषाद को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाकर मैदान में उतार दिया है, जो की 2019 में निवर्तमान सांसद अजय निषाद से काफी ज्यादा वोटो से हार चुके थे. अब देखना लाजमी होगा की मुजफ्फरपुर में जनता का मूड किधर जाति है! मोदी की गारंटी या निवर्तमान सांसद के दस सालो का काम?!.

बाइट:- कांग्रेस जिलाध्यक्ष/अरविंद कुमार मुकुल

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें