निजी कार्यक्रम के तहत जम्मू कश्मीर के LG मनोज सिन्हा ने की करीबियों से मुलाक़ात!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

निजी कार्यक्रम के तहत जम्मू कश्मीर के उपराज्ययपाल मनोज सिन्हा आज मोकामा के हाथीदह पहुँचे जहाँ उन्होंने अपने कुछ पुराने करीबियों और जनप्रतिनिधियों से मुलाक़ात और बात की, जिसमें मोकामा से भाजपा नेता संजय कुमार, मोकामा मुखिया संघ अध्यक्ष शशि शंकर शर्मा,दरियापुर के मुखिया व लखीसराय जिला भाजपा के प्रभारी शैलेन्द्र प्रसाद, निलेश कुमार पवन, अथमलगोला प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि राजकिशोर सिंह ने महामहिम का स्वागत किया!
इसके साथ ही लखीसराय से आये भाजपा नेता नवीन कुमार, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष, पिपरिया प्रखंड प्रमुख राम विलास सिंह, से भी उपराज्यपाल ने मुलाक़ात और बात कर कुशलक्षेम पूछा!
श्री सिन्हा के साथ पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा, पूर्व विधायक मनोज शर्मा, विधान पार्षद देवेश कुमार आदि भी शामिल थे!
श्री सिन्हा एक निजी कार्यक्रम के तहत बेगूसराय जाने के क्रम में हाथीदह में रुके थे, अपने करीबी लोगों मुलाक़ात कर उपराज्यपाल काफ़ी प्रसन्न दिखे, तो वहीं उपस्थित लोग भी अपने बीच महामहिम को पाकर काफ़ी खुश थे!

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें