रिपोर्ट- प्रमोद कुमार!
मशरख(सारण)- राजद द्वारा महाराजगंज लोकसभा सीट से उम्मीदवार नहीं बनाए जाने से नाराज रणधीर समर्थको ने आज मसरख में एक विशाल जन आशीर्वाद सम्मेलन का आयोजन किया । इसमें उपस्थित वक्ताओं ने एक स्वर से रणधीर सिंह को राजद प्रत्याशी नहीं बनाए जाने का जोरदार शब्दों में निंदा किया और कहा कि राजद ने रणधीर सिंह के साथ विश्वासघात किया है। इसका जवाब महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र की जनता अपने मतों के द्वारा देगी। इस मौके पर बोलते हुए पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के पुत्र एव पूर्व विधायक रणधीर सिंह ने कहा कि उन्हें राजद द्वारा लगातार यह आश्वासन दिया गया कि आप ही महाराजगंज से पार्टी के प्रत्याशी होंगे और अंतिम समय में अपना पल्ला झाड़ते हुए यह सीट कांग्रेस के कोटे में दे दिया गया। जो कि उनके साथ धोखा दिया गया है और वह कभी भी धोखा नहीं बर्दाश्त करते। उन्होंने कहा कि वे हमेशा ही क्षेत्र में भाई और बेटा बनकर लोगों की सेवा करते आ रहे है। लेकिन उनके साथ नाइंसाफी की गई इसका जवाब जरूर दिया जाएगा रणधीर सिंह ने यह भी कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य सारण कमिश्नरी से महागठबंधन का सफाई करना है। महाराजगंज से लोकसभा चुनाव लड़ने की बात पर उन्होंने कहा 4 तारीख को एक बैठक आयोजित की गई है जिसमें समिति जो निर्णय लेगी उसे पर कार्य किया जाएगा। समिति की निर्णय के अनुसार 6 मई को अपना नामांकन महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र से छपरा में करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया किस इसबार क्षेत्र की जनता का अपार समर्थन एवं सहयोग मिलेगा और वह चुनाव में लोगो के आशीर्वाद रूपी मत से विजयी होंगे।




