जनता को मोदी ग़लत बात बता रहे, उन्हें गुमराह कर रहे है- शकील अहमद!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

कांग्रेस के मेनिफेस्टो में हिंदू या मुस्लिम शब्द का जिक्र नही है। साथ ही कहीं भी विरासत टैक्स लगाने की बात नही कही गई है। खड़गे जी मोदी जी से मिलकर कहना चाहते हैं की जनता को आप गलत बातें न बताए। उनको गुमराह न करें, लेकिन मोदी जी उनको मिलने का समय ही समय ही नहीं दे रहे हैं। जनता का मोदी सरकार से मोह भंग होने के कारण वोटिंग % गिरा: कांग्रेस के शकील अहमद

*मधुबनी नगर मुख्यालय स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व गृह राज्यमंत्री ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से जमकर केंद्र सरकार की आलोचना की। कांग्रेस के बरिष्ट नेता शकील अहमद ने कहा की आर एस एस के लोग भी नही चाहते है कि मोदी का समर्थन किया जाए। यही कारण है कि इस बार उनके लोगों के वोट करने की उत्साह में कमी आई है। यही कारण है की वोट प्रतिशत घट रहा है। उन्होंने कहा की कांग्रेस के मेनिफेस्टो में हिंदू या मुस्लिम शब्द का कहीं जिक्र नही है। कहीं भी विरासत टैक्स लगाने की बात भी नही कही गई है। प्रेस कांफ्रेंस में जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र, बेनीपट्टी के पुर्व विधायक भावना झा, कांग्रेस के पुर्व जिलाध्यक्ष प्रोफेसर शीतलांबर झा, सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय के ललित भवन सभागार में रविवार को प्रेस को संबोधित करते हुए भारत सरकार के पूर्व गृह राज्यमंत्री डॉक्टर शकील अहमद ने देश भर में वोट प्रतिशत कम होने की वजह केंद्र सरकार के प्रति आमजन की नाराजगी बताया है।साथ ही उन्होने सरकार को हर मोर्चे पर असफल बताते हुए उनकी जमकर आलोचना की। आगे उन्होंने कहा नरेन्द्र मोदी संम्बन्ध बनाने में माहिर है। उन्होने मजाकिया लहजे में कहा कि मोदी जी एक जगह कहे है महाराणा प्रताप का जो घोड़ा था चेतक उसकी मां गुजरात की थी। वहीं उन्होंने केन्द्र सरकार की आज के प्रेस कांफ्रेंस में जमकर आलोचना की। उन्होने यहां तक कहा कि देश के प्रधानमंत्री से आर एस एस के लोग भी नाराज है। आर एस एस के लोग भी नही चाहते है कि इनका समर्थन किया जाए। यही कारण है कि इस बार उनके लोगों के वोट करने की उत्साह में कमी आई है। यही कारण है की वोट प्रतिशत घट रहा है।
उन्होंने कहा की कांग्रेस के मेनिफेस्टो में हिंदू या मुस्लिम शब्द का कहीं जिक्र नही है। साथ ही कहीं भी विरासत टैक्स लगाने की बात भी नही कही गई है। खड़गे जी मोदी जी से मिलकर कहना चाहते हैं की जनता को आप गलत बातें न बताए। उनको गुमराह न करें, लेकिन मोदी जी उनको मिलने का समय ही समय ही नहीं दे रहे हैं। आगे उन्होंने कहा कि यदि राजद के उम्मीदवार फातमी यहां से जीतते है तो निश्चित तौर पर यहां विकास होगा। वही प्रेस कांफ्रेंस के दौरान प्रेस के समक्ष पार्टी द्वारा जारी मेनिफेस्टो मीडिया के सामने पेस किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र, बेनीपट्टी के पुर्व विधायक भावना झा, कांग्रेस के पुर्व जिलाध्यक्ष प्रो० शीतलांबर झा, टेक नाथ पाठक, अशोक कुमार झा, मुकेश कुमार झा उर्फ पप्पू सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बाइट– शकील अहमद, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सह कांग्रेस नेता

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें