पूर्व विधान पार्षद हुलास पाण्डेय ने किया जनसंपर्क, लोगों से लोजपा को वोट करने की अपील!

SHARE:

रिपोर्ट= अरविंद कुमार!

: समस्तीपुर मे एनडीए गठबंधन से लोजपा की प्रत्याशी शांभवी के पक्ष में शनिवार को लोजपा के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष व पूर्व विधान पार्षद हुलास पाण्डेय ने जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने हरपुर एलोथ व आसपास के गांवों में घर-घर पहुंचकर लोगों से लोजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजय बनाने को अधिक से अधिक वोट डालने की अपील की। वहीं उन्होंने मिडिया से बातचीत करते हुए कहा कि लोजपा प्रत्याशी को वोट करने व देश में एक बार फिर मोदी सरकार बनाने की लोगों से अपील की है। साथ ही लोकतंत्र के इस महापर्व को छठ पर्व की तरह मनाते हुए दुसरे प्रदेश में रहने वाले वोटरों को घर बुलाने की बात कही है। ताकि चुनाव में अधिक से अधिक मतदान हो सके। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों ने शांभवी के पक्ष में एकमत होने का मूड बना लिया है। मौके पर डा अजय कुमार, रोहित चौधरी, राजन झा, रजनीश कुमार झा, रामदयाल सिंह, सुखदेव महतो, बिरजू महतो, किशन पासवान, ओम प्रकाश कुशवाहा, सहित अन्य थे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें