:- ब्यूरो रिपोर्ट!
तीसरे चरण के चुनाव को लेकर सुपौल जा रहे गोपालगंज पुलिस की 3 बसों को कंटेंनर ने पीछे से धक्का मार दिया, इस हादसे में ,2 पुलिसकर्मी की मौत हो गई जबकी एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी जख़्मी हो गये हैँ, उक्त घटना की जानकारी गोपालगंज पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है!
दरअसल 3 बसों में सवार दर्जनों महिला पुरुष जवान सुपौल के लिए रवाना हुये थे इसीलिए बीच सिधवलिया थाना के बरहिमा बाजार के पास ख़डी थी तभी एक कंटेंनर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे तीनों बस आपस में टकरा गये और दो बस के बीच फंसकर दो जवान की मौत हो गई, जबकी एक दर्जन से अधिक जख़्मी हो गये, जिनमे कई जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है!
मृतक जवान की पहचान पूर्णियाँ निवासी अशोक कुमार उरांव व बेतिया निवासी पवन महतो के रूप में हुई है!
पुलिस ने कंटेंनर को जब्त कर लिया है, साथ ही सभी गंभीर रूप से जख़्मी एक दर्जन जवानों को ट्रामा सेंटर भेजा गया है जहाँ कई पुलिसकर्मियों की हालात नाजुक बताई जा रही है!





