रिपोर्टर — मुकेश कुमार
मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पिपरौन गांव पेट्रोल पंप के निकट दो बाइक के आमने सामने कि टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना स्थल पर देखते ही देखते लोंगो की भीड़ जमा हो गई। बिना देर किए लोगों ने बाइक सवार एक घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे नजदीक के उमगांव सीएचसी में भर्ती करा। वहीं तीन घायलों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उमगांव सी एच सी में युवक की मौत हो गई।सभी घायलों की स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है। मृत युवक की पहचान हरलाखी थाना क्षेत्र के दुर्गापट्टी गांव का रामबहादुर महतो के पुत्र कारण कुमार 25 वर्ष के रूप में हुई है। जबकि घायलों की पहचान पिपरौन गांव के भोगेन्द्र दास का 20 वर्षीय पुत्र रजनीश कुमार, नेपाल के खुट्टा पिपरा गांव का सुकेश्वर महतो का 15 वर्षीय पुत्र अविनिश कुमार एवं मधवापुर थाना के पिरोखर गांव का रमेश कुमार का 15 वर्षीय पुत्र साजन कुमार के रूप में हुई हैं। सभी घायलों में रजनीश कुमार की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। जिसे चिकित्सकों ने नाजुक हालत को देखते हुए उमगांव सीएचसी से बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है। दुर्घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया है कि दो बाइक के आमने सामने टक्कर में ये दुर्घटना हुई है। मृतक युवक का बाइक दुर्गापट्टी से पिपरौन की ओर जा रही थी। जब की विपरीत दिशा से आ रही बाइक से आमने सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना ग्रस्त दोनों बाइक काफी तेज गति में था। एक बाइक पर तीन तो दूसरे बाइक पर एक व्यक्ति सवार थे। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने घटना स्थल से दोनों क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर थाना ले आई। वहीं पुलिस उमगांव सीएचसी पहुंच कर सभी धायलों की स्थिति को देखा। थानाध्यक्ष जितेंद्र सहनी ने बताया कि बाइक दुर्घटना में मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेजने की तैयारी किया जा रहा है। आगे जांच परताल कर कार्रवाई की जा रही है।




