फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित ओलंपिक में भाग ले रहे खिलाड़ियों को केंद्रीय राज्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं!

SHARE:

निभाष मोदी!

केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने टोक्यो ओलंपिक खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी, भारत विजयी भव: का नारा दिया!

केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य व सार्वजनिक वितरण, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने टोक्यो ओलंपिक में भाग ले रहे खिलाड़ियों को शुभकामनाएं व्यक्त की। दिल्ली में फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने भारत विजयी भव स्लोगन के माध्यम से सभी खिलाड़ियों को देशवासियों की तरफ से शुभकामनाएं प्रेषित की।

इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे ने ओलंपिक में भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने वाली भारत की बेटी मीराबाई चानू को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मीराबाई ने पूरे देशवासियों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए काम किया है। देश को मीराबाई पर गर्व है। उन्होंने कहा कि भारत इस बार ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करेगा। इसकी शुरुआत हो चुकी है। इस मौके पर फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सचिव डॉक्टर पीयूष जैन ने कहा कि चीयर फॉर इंडिया के तहत इस का आयोजन किया है। भारत विजयी होगा। इसके लिए पूरे देश में लोग खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित कर रहे हैं। भारत विजयी भव का स्लोगन केंद्रीय राज्य मंत्री ने प्रेषित किया है। इस अवसर पर फिजिकल एजुकेशन से जुड़े राजन कुमार पांडे, तरुण शर्मा चेतन शर्मा, हरदेव सिंह सहित विभिन्न क्षेत्रों के खिलाड़ी भी सम्मिलित हुए।

Join us on:

Leave a Comment