लोक सभा चुनाव को देखते हुए एसपी ने रामगढ़ व कुदरा थाने का किया औचक निरीक्षण!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। लोकसभा चुनाव को लेकर कैमूर पुलिस पूरी तरह गंभीर है। कैमूर पुलिस चुनाव को देखते हुए हर दिन थाने से लेकर बूथों का निरीक्षण किया जा रहा है। ताकि चुनाव का कार्य बेहतर ढंग से संपादित हो। इसी क्रम में मंगलवार को लोक सभा चुनाव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कैमूर ललित मोहन शर्मा और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मोहनिया द्वारा रामगढ़ व दुर्गावती थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना सिरिस्ता में संधारित पंजियों जैसे दागी पंजी, डोसियर जैसे पंजियों का अवलोकन किया गया और उपस्थित सभी पदाधिकारियों को कांडों का निष्पादन, फरार अपराध कर्मियों की गिरफ्तारी, शराबबंदी, अवैध खनन व परिवहन के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने सहित अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें