समस्तीपुर- मंदिर से चोरीकांड का खुलासा,6 मूर्तियाँ बरामद,चोरी के सामान समेत तीन गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – अरविंद कुमार!


समस्तीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित महा मंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी मठ (मंदिर) में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से मंदिर से चोरी गई छह मूर्तियां, दानपात्र से नकदी तथा चोरी में प्रयुक्त एक ऑटो (एटींगा) भी बरामद किया गया है।

जानकारी के अनुसार, 12 जुलाई 2026 की रात अज्ञात चोरों ने मंदिर के गर्भगृह से भगवान की मूर्तियां एवं अन्य सामान चोरी कर लिया था। इस मामले में पुजारी महंत राम सेवक दास शास्त्री के आवेदन पर खानपुर थाना में कांड दर्ज किया गया था।

पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर एसडीपीओ सदर-2 संजय कुमार के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नंदकिशोर महतो , छोटू कुमार और गुड्डू कुमार , तीनों निवासी सिंघियाघाट, थाना विभूतिपुर को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर भगवान रामलला, श्रीराम, माता जानकी, लड्डू गोपाल, हनुमान जी एवं लक्ष्मण जी की छह मूर्तियां, दानपात्र से 400 रुपये नकद तथा चोरी में प्रयुक्त ऑटो बरामद किया।

पूछताछ में आरोपितों ने समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम, हसौड़ी, खानपुर तथा दरभंगा जिले के बहेड़ी और बिशनपुर थाना क्षेत्रों के कई मंदिरों में चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है, पुलिस ने इन स्थानों से चोरी हुई पीतल की घंटियां, पूजा सामग्री और अन्य सामान भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है तथा इनके खिलाफ बेगूसराय, सीतामढ़ी और समस्तीपुर के विभिन्न थानों में डकैती, चोरी एवं आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। पुलिस अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। मूर्ति चोरी से पूर्व मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इसी मंदिर में प्रांत प्रतिष्ठा में के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे और 10 दिन के बाद यह घटना हुई सूचना मिलने के बाद हर कोई श्रद्धालु घटना को लेकर हैरान हो गया और चिंता और चर्चा गांव की गलियों शहर के चौक चौराहा में बना हुआ था हालांकि प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी ने यह बात कहा की है मूर्ति अष्टधातु की राम लाला की थी , लेकिन मंदिर में छतरी में सोना के पानी चढाने का उपयोग किया गया था!

Join us on: