:- रवि शंकर अमित!
भाजपा प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह, जनसुराज के चुनाव अभियान समिति के संयोजक सुधीर शर्मा ने थामा ‘कमल’ का दामन
कांग्रेस के पूर्व विधान पार्षद विनोद सिंह और कांग्रेस के पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सुशांत कुमार सिंह ने भी थामा भाजपा का दामन
मिलन समारोह में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने विभिन्न दलों के नेताओं का पार्टी में किया स्वागत
भाजपा में शामिल होने का सिलसिला जारी, जनसुराज और कांग्रेस के नेताओं ने जताई आस्था
पीएम मोदी के नेतृत्व और एनडीए सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा से जुड़ रहे लोग : संजय सरावगी
विकसित बिहार और विकसित भारत के संकल्प के साथ भाजपा आगे बढ़ रही है: संजय सरावगी
पटना, 22 जुलाई। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज आयोजित मिलन समारोह में जनसुराज, कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने सभी नवागंतुकों को पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और विश्वास व्यक्त किया कि उनके जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में जनसुराज चुनाव अभियान समिति के संयोजक सुधीर शर्मा, कांग्रेस के पूर्व विधान पार्षद विनोद सिंह, कांग्रेस के पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सुशांत कुमार सिंह, शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेश्वर सिंह के साथ जनसुराज के सनी गुप्ता, रविशंकर राय, अभिषेक राय, कौशल राय, नीरज शंकर, कुमार रवि और डॉ. विकास सिंह सहित बड़ी संख्या में नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि सुधीर शर्मा का भाजपा परिवार में आना अत्यंत खुशी का विषय है। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों, राष्ट्रहित के प्रति समर्पित नेतृत्व और केंद्र व बिहार की एनडीए सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर समाज के सभी वर्गों के लोग लगातार भाजपा से जुड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यह बिहार में एनडीए सरकार की लोकप्रियता और जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है।
संजय सरावगी ने कहा कि भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी होने के साथ-साथ देशवासियों की आशाओं और विश्वास का सबसे बड़ा केंद्र बन चुकी है। उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का अनुभव, सामाजिक सक्रियता और जनसंपर्क संगठन को और अधिक मजबूत बनाएगा तथा आने वाले समय में भाजपा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
उन्होंने नवप्रवेशी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा राष्ट्र प्रथम की विचारधारा पर चलने वाला संगठन है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान और अवसर मिलता है। उन्होंने सभी नए सदस्यों से विकसित बिहार और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।
मिलन समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन, पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री विनोद नारायण झा, बिहार सरकार के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद, प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल भी उपस्थित रहे।




