रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के फुलपरास अनुमंडल के एकडारा गांव में देखते ही देखते बेटी की विवाह की अंतिम तैयारी की खुशी गम में बदल गया। मंडप पर चढ़ने के बजाय दूल्हा अस्पताल के बेड पर पहुंचा गया। घायल दूल्हा गंभीर स्थिति में डीएमसीएच दरभंगा में जीवन और मौत के बिच संघर्ष कर रहा है। दूल्हे के चेहरे में जबरदस्त चोट लगने से जबरा बूरी तरह टूट गया है। चेहरे पर 21 स्टिच लगाया गया है। दूल्हे के साथ स्कॉर्पियो में सवार दूल्हे के मामा सहित 8 बाराती भी बुरी तरह घायल हैं। घायल बराती मे से वर्षा कुमारी को स्थानीय अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए गंभीर स्थिति में रेफर किया गया है। वही जिस वाहन पर सवार हो कर शादी के लिए दुल्हा को लाया जा रहा था उस स्कार्पियो को दुल्हा के मामा स्वयं चला रहे थे। दुर्घटना की खबर सुनकर दुल्हन के घर एक एकडारा गांव में चंद पल में विवाह की खुशी गम में बदल गया। बताया जा रहा है कि बारात कोईलख गांव से एकडारा जा रही थी। इसी बीच दुल्हा जिस स्कार्पियो पर सवार था वे दुर्घटना जगतपुर से एकडारा के बीच नहर के समीप दुर्घटना की शिकार हो गई। दुर्धटना ग्रस्त स्कॉर्पियो को दुल्हे का मामा चला रहा था। स्कॉर्पियो में मामा के पुत्र, पुत्री सहित कई लोक सवार थे। जिनमें अधिकांश लड़की थी। जानकारी के अनुसार कोयलख गांव के स्वर्गीय विनोद साहू का 28 वर्षीय पुत्र दिवाकर साहू का विवाह एकडारा (फुलपरास) में तय हुआ था। दूल्हा के मामा भैरव स्थान थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव का मोहन साह भांजे के विवाह में शामिल होने के लिए खुद ड्राइवर बने थे। उनके साथ दुर्घटना ग्रस्त वाहन में उनके पुत्र, पुत्री सहित अन्य लोग सवार हो खुशी खुशी बारात में सामिल होने के लिए दुल्हन के घर जा रहे थें। दुल्हन के घर पहुंचने पहले ही स्कॉर्पियो पलट गई और स्कार्पियो में सवार दुल्हा सहित कई लोगो को गंभीर चोटें आई। तत्काल दूल्हा दिवाकर साहू, उनके मामा मोहन साहू, मोहन साहू की पुत्री 14 वर्षीय आराध्या गुप्ता, सुधीर कुमार गुप्ता की 11 वर्षीय पुत्री साक्षी कुमारी को अररिया के एलके मेमोरियल अस्पताल लाया गया। जहां दूल्हा को गंभीर स्थिति में चेहरे पर 21 स्टिच देकर तुरंत दरभंगा रेफर कर दिया गया। इधर चार अन्य घायलों में 18 वर्ष की वर्षा कुमारी, 17 वर्षीय शिवानी कुमारी, 13 वर्षीय दुर्गेश कुमार और 13 वर्षीय रोशन कुमार को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां 18 वर्षीय वर्षा कुमारी के सिर में गंभीर चोटें लगने के कारण उसे प्राथमिक चिकित्सा के बाद रात में ही डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। दुर्घटना ग्रस्त स्कार्पियो में एक मात्र सवार मनीषा कुमारी खुद किस्मत निकली जिन्हें एक खरोंच तक नहीं आया है। चिकित्सक ने बताया है कि दूल्हा के साथ साथ वर्षा कुमारी को काफी गंभीर चोटें है। दोनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। बताते चलें की विवाह की सभी तैयारियों के बिच दुल्हे के वाहन दुर्घटना के बाद एकडारा (फुलपरास) दुल्हन के घर आयोजित मांगलिक कार्य रुक गया। दुल्हन के घर बज रही शहनाई पर अचानक ब्रेक लग गया। तैयार किया हुआ भोजन और पहुँचे सराती दूल्हा और बारात के इलाज के लिए रात में ही अस्पताल दौड़ पड़े।




