17 मवेशियों से भरा पिकअप किया जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

वाहन चेकिंग के दौरान कुदरा पुलिस ने 17 मवेशियों से भरा पिकअप किया जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

कैमूर। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने 17 मवेशियों से भरे पिकअप को जब्त किया है। यह घटना कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र की बतायी जाती है। कुदरा थाने की पुलिस वाहन चेकिंग के दौरान कुदरा थाना क्षेत्र के पुसौली रामपुर रोड स्थित तीन मुहानी के पास मवेशियों से भरे पिकअप को जब्त करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिन तीन मवेशी तस्करों को कुदरा थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है उसमें भभुआ थाना क्षेत्र के बबुरा गांव निवासी जुम्मन कुरैशी का पुत्र राजा कुरैशी, हकदार खान का पुत्र एजाज खान व भभुआ वार्ड नंबर 23 निवासी मोहम्मद मुर्तुजा शाह का पुत्र मोहम्मद दानिश बताया जाता है। मवेशियों से भरे पिकअप को जब्त करते हुए पुलिस द्वारा तीनों तस्करों को थाने लाया गया। जहां पशु तस्करी के मामले में पुलिस ने कागजी कार्रवाई किया और कागजी कार्रवाई के बाद पुलिस ने तीनों तस्करों का मेडिकल जांच कराया और मेडिकल जांच के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मोहनिया के तरफ से कुदरा के तरफ मवेशियों से लदा एक पिकअप वाहन जा रहा है। इसके बाद कुदरा थानाध्यक्ष निर्देश दिया गया। जिसके बाद थानेदार द्वारा पुसौली रामपुर रोड स्थित तीन मोहानी के पास वाहनों का चेकिंग किया जाने लगा और उक्त कार्रवाई की गयी।

Join us on:

Leave a Comment