रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के इंडो नेपाल बॉर्डर पर मुस्तैद 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल,जयनगर के कार्यक्षेत्र भारत-नेपाल सीमा चौकी जानकीनगर के जिम्मेवारी के इलाके में सशस्त्र सीमा बल के जवानों को एक बरी सफलता मिली है। इलाके में लगातार हो रही तस्करी के क्रम को रोकने के लिए गुप्त सूचना के आधार पर सीमांत चौकी जानकीनगर एवं सीमांत चौकी कमला के जवानों द्वारा संयुक्त गस्ती के दौरान सहायक उप निरीक्षक प्रणव सरदार एवं सहायक उप निरीक्षक संचार की अगुवाई में अन्य जवानों के साथ की गई कार्रवाई में भारतीय-नेपाल सीमा स्तम्भ संख्या 276/06 से लगभग 50 मीटर भीतर भारतीय क्षेत्र में पोल्ट्री फार्म के नजदीक भारत से बोलोरो पिकअप पर लादकर नेपाल ले जाया जा रहे भारी मात्रा में किराने के समान के साथ एक व्यक्ति चौथी भगत, 29 वर्ष, पिता मोलहा भगत ,गांव व डाकघर कटैया, थाना बासोपट्टी ,जिला मधुबनी (बिहार ) गिरफ्तार कर लिया गया।
जब्त किए गए किराने के समान, बोलोरो पिकअप, एवं गिरफ्तार व्यक्ति को अग्रिम कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क कार्यालय जयनगर को सुपुर्द कर दिया गया है। भारत नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए सशस्त्र सीमा बल लगातार अभियान चला रही है। आने वाले समय में भी इसी प्रकार अभियान चलाकर सीमा पर होने वाली अवैध गतिविधियों को रोकने का प्रयास किया जाता रहेगा। इस बाबत गोविंद सिंह भंडारी कमांडेंट, 48वीं वाहिनी जयनगर ने बताया कि भारत नेपाल सीमा पर होने वाली तस्करी और अन्य अपराधिक गतिविधियों के रोकथाम के लिये विशेष अभियान के माध्यम से निरन्तर प्रयास किया जा रहा है। ताकि इस प्रकार की गतिविधियों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जा सके।आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जो भी तत्व या सामग्री मतदाता को गलत तरीके से प्रभावित करने में मददगार होगी उन सभी पर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही साथ देश की सुरक्षा और अखंडता को बनाए रखने के लिए जो भी आवश्यक होगा उस के लिए सभी प्रयास किया जा रहा है l




