अभिषेक कुमार

गया। शेरघाटी के डोभी थाना क्षेत्र के डोभी हंटरगंज मार्ग कंजियार गांव के निकट तेज रफ्तार इनोवा कार एवं हाईवा की आमने-सामने की टक्कर में कार सवार सात लोगों की मौत हो गई । जानकारी के मुताबिक कार में सभी सवार लोग हंटरगंज की ओर से डोभी की ओर आ रहे थे तभी यह हादसा हुआ ।
उक्त घटना में कार पर सवार छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई एवं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। जिसके इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी डोभी में भर्ती कराया गया है।
जहां डॉक्टरों ने स्थिति को देखते हुए घायल व्यक्ति को मगध मेडिकल अस्पताल गया के लिए रेफर कर दिया है। उक्त घटना के बाद पहुंची थाने की पुलिस शव को निकालने में जुटी हुई है। वहीं अब तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।
सड़क हादसा हुआ गाड़ी का नम्बर बीआर 01पीबी7010 है। उक्त घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।




