टोक्यो ओलंपिक में पहला रजत पदक जीतने पर मीराबाई चानू को सीएम की शुभकामना!

SHARE:

पंकज कुमार ठाकुर

टोक्यो ओलंपिक 2020 में रजत पदक जीतने पर मुख्यमंत्री ने साइखोम मीराबाई चानू को शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की
पटना, 24 जुलाई 2021 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में 49 किलो वर्ग की भारोत्तोलन प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी साइखोम मीराबाई चानू को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि साइखोम मीराबाई चानू ने ओलंपिक खेलों में रजत पदक जीतकर भारोत्तोलन के इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जिसपर हर भारतीय गौरवान्वित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि साइखोम मीराबाई चानू प्रगति की ऊॅचाई के शीर्ष पर पहुँचे और भारत का नाम रौशन करती रहें, ऐसी मेरी कामना है।

Join us on:

Leave a Comment