गुरु पूर्णिमा के मौके पर मंदिर द्वारे द्वार बीजेपी  सांसद व् पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह  ने भ्रमण किया!

SHARE:

अरविंद कुमार

  मौका था गुरु पूर्णिमा का !

आज सांसद राधामोहन सिंह मोतिहारीं शहर के विभिन्न मंदिरों में पहुचे जहाँ गुरु पूर्णिमा के मौके पर धर्म का ज्ञान देने वाले धर्म गुरुओं को सम्मनित किया ।  इस बीच सांसद राधामोहन सिहं ने गायत्री मंदिर चंचल बाबा मंदिर सहित विभीन्न मंदिरों के धर्म गुरुओं को सम्मान का चादर ओढा कर उन्हें संम्मानित किया साथ ही उन गुरुओं से आशीर्वचन भी लिए ।

इस मौके पर सांसद के साथ सैकड़ो कार्यकर्त्ता भी मौजूद रहे  ।

वही सांसद ने वैसे रिटायर शिक्षको को चिन्हित कर उन्हें संम्मानित किया जो राष्ट्रपति से सम्मान पा चुके है ।

सांसद ने उन शिक्षको को भी सम्मान का चादर ओढा के संम्मानित किया । 

 साथ ही इस मौके पर सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा कि बिना गुरु का ज्ञान संभव नहीं है और जबतक  लोगो के अंदर ज्ञान नहीं होगा ,लोग अच्छे रास्ते पर नहीं चल सकेंगे इसी लिया हमारे समाज में गुरु का सबसे उच्च दर्जा दिया गया है । और यही वजह है कि आज पूरे देश में गुरु पूर्णिमा का आयोजन किया जा रहा है ।

Join us on:

Leave a Comment